&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: जिले के सारोला थाना क्षेत्र की परवन नदी की पुलिया पर तेज बहाव में थार जीप उतार कर रील बनाने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीते दिनों झालावाड़ निवासी इस्माइल चौधरी अपने दोस्तों के साथ सारोला क्षेत्र की परवन नदी पुलिया पर पहुंचा था. उस दौरान पुलिया पर काफी तेज बहाव था.
इसके बावजूद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने के चक्कर में युवक इस्माइल चौधरी ने अपनी थार जीप को साथियों सहित नदी की पुलिया के तेज बहाव में उतारा और उसकी रील बनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली. पुलिस ने रील देखने के बाद खुद की व अन्य साथियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
हालांकि गिरफ्तारी के बाद अब इस्माइल चौधरी भी पुलिस के सामने की गई अपनी गलती पर माफी मांगता नजर आया. उधर झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है, कि बरसात के कारण जिले में नदियां उफान पर है. ऐसे में तेज गति से बहते पानी के बीच पुलियाओं को पार करने का जोखिम नहीं उठाएं. क्योंकि जरा सी लापरवाही के चलते ही चंगेरी पुलिया पर रविवार को चार लोग कार सहित कालीसिंध नदी में बह गए थे और जरा सी लापरवाही का खामियांजा उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ा था. इसलिए बारिश के दौरान सतर्कता बरते.
#Jhalawar रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, उफनती नदी की पुलिया पर रील, पुलिस ने युवक इस्माईल को किया गिरफ्तार@JhalawarPolice #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/N1Vx5HBKKx
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 27, 2025
पढ़ें झालावाड़ की एक और खबर
जिले के गागरोन के समीप चंगेरी पुलिया पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब कालीसिंध नदी का तेज बहाव होने के दौरान कुछ लोगों ने अपनी कार से पुलिया पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिया के मध्य पहुंचते ही कार नदी के तेज बहाव में बहकर पुलिया से नीचे जा गिरी. हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है.
मामले में जानकारी देते हुए खानपुर डीएसपी अंशु जैन ने बताया कि मंडावर थाना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि गागरोन से चंगेरी की ओर जा रही एक कार कर पुलिया पर तेज बहाव के चलते नदी में बह गई है. सूचना पर मंडावर थाना पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और SDRF टीमों की मदद से गहरे पानी में डूबी कार को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया. कार की पिछली सीट पर दो लोगों के शव फंसे हुए मिले. वहीं, ड्राइवर तथा समीप की सीट खाली मिला.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhalawar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!