झालावाड़ में करीब 3 लाख की अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन जब्त

Jhalawar News: झालावाड़ जिले के जावर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 3 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब से भरी एक बोलेरो जीप को जब्त किया है.

झालावाड़ में करीब 3 लाख की अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन जब्त
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: झालावाड़ जिले के जावर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 3 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब से भरी एक बोलेरो जीप को जब्त किया है. हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक मौके से भाग निकला. ऐसे में पुलिस बोलेरो वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शराब माफियाओ की तलाश में जुट गई है.

मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि जावर थाना पुलिस ने देर रात को थाना क्षेत्र के कोलूखेड़ी में देवरी जागीर हरनावदा मार्ग पर नाकेबंदी की थी. उस दौरान हरनावदा की ओर से आ रही एक बोलेरो जीप पुलिस जाप्ते को देखकर रुक गई और चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर अंधेरे में भाग निकला.

Add Zee News as a Preferred Source

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने बोलेरो वाहन की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 2400 क्वार्टर देसी शराब तथा 216 बोतल अंग्रेजी बीयर बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने अवैध शराब सहित बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया. बरामद अवैध शराब की करीब 3 लाख रुपए कीमत बताई गई है. फिलहाल पुलिस बोलेरो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शराब माफियाओ की तलाशी में जुट गई है.

वहीं दूसरे मामले में झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 62 लाख रुपए मूल्य की 311 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त की गई आरोपी की बाइक को भी जप्त कर लिया.

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत घाटोली थाना पुलिस को भी मादक पदार्थ तस्करी के बारे में इनपुट मिला था, जिस पर घाटोली थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चुरेलिया मार्ग के कोहडीझर तिराहा के समीप नाकेबंदी की.

इस दौरान वहां से निकल रहे एक बाइक सवार को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास थैली में छुपा कर रखा 311 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी बाइक चालक रमेश चंद मीणा निवासी पाड़लिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस दौरान आरोपी की बाइक को भी जप्त कर लिया है. मामले की जांच भालता थाना प्रभारी को दी गई है.

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि नशे की खेप वह कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था. नशे के खिलाफ झालावाड़ पुलिस की इसे बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More