झालावाड़ में चंगेरी पुलिया पार करते समय बही थी कार, तीसरे शख्स का मिला शव, चौथे की तलाश जारी

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है. जिले के गागरोन किले के समीप स्थित चंगेरी पुलिया पर कल रविवार दोपहर उफनती पुलिया पार करने के दौरान एक कार उसमें सवार 4 लोगों सहित नदी के तेज बहाव में बह गई थी.  

झालावाड़ में चंगेरी पुलिया पार करते समय बही थी कार, तीसरे शख्स का मिला शव, चौथे की तलाश जारी
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: जिले के गागरोन किले के समीप स्थित चंगेरी पुलिया पर कल रविवार दोपहर उफनती पुलिया पार करने के दौरान एक कार उसमें सवार 4 लोगों सहित नदी के तेज बहाव में बह गई. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस जाब्ता और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने सर्च अभियान चलाया और पुलिया के समीप से गहरे पानी में डूबी ऑल्टो कार को हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला था. कार के साथ ही उसमें फंसे दो लोग भी मृत हालत में बाहर निकाले गए थे. कार सवार दो अन्य लोग नदी के तेज बहाव में बह गए थे, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चला रखा था.

SDRF टीम ने आज सुबह अभियान में सफलता हासिल करते हुए कार में सवार रहे तीसरे व्यक्ति लेखराज निवासी कुदायला को नदी के गहरे पानी से ढूंढ कर बाहर निकाल लिया. शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया है, वहीं चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही है. ऐसे में एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू अभियान अभी जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि चंगेरी पुलिया पर पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान एक हादसा हुआ था जब तेज बहाव के दौरान पुलिया पार कर रहे बाइक सवार तीन लोग बह गए थे और उनकी मौत हो गई थी. पिछले हादसों से भी पुलिस और प्रशासन ने सबक नहीं लिया और नदी पर बहाव होने के दौरान भी वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती का ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते रविवार को भी हादसा हो गया. ऐसे मे कार सवार लोगों के साथ ही पुलिस और प्रशासन भी कहीं ना कहीं इस हादसे का जिम्मेदार माना जा रहा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhalawar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author