Jhalawar News: झालावाड़ शहर में हनुमान प्रतिमा को हनुमान जयंती की देर रात अज्ञात और असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया. प्रतिमा के पास ही एक ईंट भी पड़ी मिली है.
Trending Photos

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ शहर के चंदा महाराज पुलिया इलाके में लंबे समय से एक चबूतरे पर विराजमान हनुमान प्रतिमा को हनुमान जयंती की देर रात अज्ञात और असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया.
प्रतिमा के पास ही एक ईंट भी पड़ी मिली है. घटना को लेकर आसपास के रहवासियों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है. मामले को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई है.
मामले में जानकारी देते हुए हिंदू संगठन के पदाधिकारी मनु पाठक ने बताया कि चंदा महाराज पुलिया के समीप लकी मैरिज गार्डन के पीछे एक चबूतरे पर बीते कई वर्षों से हनुमान प्रतिमा स्थापित है, जिसे हनुमान जयंती की देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया.
उसके पास एक ईंट भी मिली है, संभवतया उसी से प्रतिमा को खंडित किया गया होगा. इसी जगह कुछ समय पूर्व भी प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया गया था.
ऐसे में कुछ ही दिनों में दूसरी बार प्रतिमा को खंडित किए जाने से क्षेत्रवासियों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है. कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई है और दोषी असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की गई है.
पूरी घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हनुमान चबूतरे के समीप पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
पढ़िए झालावाड़ की एक और खबर
Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई.
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा पावन धाम हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए रामद्वारा, अग्रवाल धर्मशाला, भोपाल नाका, शहीद सर्कल से होकर वापस पावन धाम हनुमान मंदिर पर आकर संपन्न हुई. समापन के दौरान मंदिर में महाआरती की गई.
शोभायात्रा में अखाडेबाजो ने हेरतअंगेज करतब दिखाए. खाटूश्याम बाबा की भजन मंडली, विश्व प्रसिद्ध पंजाब का फौजी पाइप बैंड और मनमोहक सजीव झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही.
शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जलपान कराकर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान प्रशासन की व्यवस्था भी चाक चौबंद रही.