Jhalwar News: झालवाड़ में फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने किया मर्डर, शादी में फोटोग्राफर के सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत...

Jhalwar News: झालावाड़ में दर्दनाक घटना! डग कस्बे में शादी समारोह में फोटोग्राफी कर रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, सीने में गोली लगने से मौके पर ही मौत. हमलावर कार में सवार होकर फरार.

Jhalwar News: झालवाड़ में फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने किया मर्डर, शादी में फोटोग्राफर के सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत...

Jhalwar News: झालावाड़ जिले के डग कस्बे में आज एक शादी समारोह के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवार में फोटोग्राफी करने आए एक युवक पर कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी. सीने में गोली लगने से फोटोग्राफर युवक शंभू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. अचानक हुए घटनाक्रम के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया.हालांकि हमलावर कार में सवार होकर मौके से भाग निकले.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि डग कस्बे के मेघवाल मोहल्ला में एक परिवार में शादी समारोह था. जहां पर लसूडिया गांव निवासी शंभू सिंह नामक युवक फोटोग्राफी कर रहा था. शादी समारोह के कार्यक्रम के दौरान मौके पर एक नीली कार में सवार होकर चार बदमाश मौके पर आए. उसमें से एक ने फोटोग्राफर शंभू सिंह पर फायरिंग कर दी.

युवक के सीने में गोली लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद लोग उसे डग चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने शंभू सिंह को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी प्रेम चौधरी सहित पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मामले में डीएसपी प्रेम चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. कार सवार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है. इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल हत्या के मामले में कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news