Jhalawar Crime News: झालावाड़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में गई नाबालिग से आधा दर्जन से अधिक लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.
Trending Photos

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र इलाके में देर शाम शादी विवाह समारोह में शामिल होने गई एक नाबालिग किशोरी को गांव के ही आधा दर्जन से अधिक बदमाश अगवा कर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद बदमाशों के कब्जे से छूट कर आई पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ अकलेरा थाने पहुंचकर दरिंदगी भरी इस घटना की शिकायत दी.
गैंगरेप के 9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हालांकि, मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने गंभीरता दिखाई और टीमों को गठित कर वारदात में शामिल सभी 9 आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार कर लिया.
टॉयलेट करने के लिए बाहर आई थी नाबालिग
घटना की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि देर शाम अकलेरा थाना क्षेत्र के किसी गांव में एक 17 वर्ष की किशोरी शादी समारोह में शामिल होने गई थी. वह टॉयलेट करने के लिए बाहर आई. इस दौरान गांव के ही कुछ बदमाश युवकों ने उसे अगवा कर लिया और समीप ही जंगल में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
इलाके में फैली सनसनी
बाद में बालिका ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही टीमें गठित की गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई थी. हालांकि, घटनाक्रम में चाहे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एक नाबालिग किशोरी के साथ 9 बदमाशों द्वारा दरिंदगी की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है.
रिपोर्टर- महेश परिहार
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!