कुएं से निकले 3 शव, मां के शरीर से बंधी थी 3 साल की बेटी और 1 साल के बेटे की बॉडी

Jhalawar News: राजस्थान में झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव में महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव कुएं में पड़े हुए मिलने से सनसनी फैल गई. दूसरी तरफ जिले में गुरुवार को मौसम के अचानक बदलने से आकाशीय बिजली गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. 
 

कुएं से निकले 3 शव, मां के शरीर से बंधी थी 3 साल की बेटी और 1 साल के बेटे की बॉडी
Image Credit: Jhalawar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jhalawar News: जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव कुएं में पड़े हुए मिलने से सनसनी फैल गई है.

मामले में जानकारी देते हुए सुनेल थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि दुबलिया गांव के पास एक खेत पर बने कुएं में महिला और उसकी 3 वर्षीय पुत्री और 1 वर्षीय पुत्र का शव कुएं में पड़े हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को कुँए से बाहर निकाला गया.

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों बच्चों के शव भी महिला के साथ रस्सी से बंधे हुए थे. पुलिस ने तीनों शवों को सुनेल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जिनका आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है कि यह सनसनीखेज घटना खुदकुशी से जुड़ी है या मौत के कोई अन्य कारण हैं.

पढ़ें झालावाड़ की एक और खबर
झालावाड़ में आसमान से गिरी बिजली ने उजाड़ दिए परिवार, महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत
राजस्थान के झालावाड़ जिले में गुरुवार को मौसम के अचानक बदलने से आकाशीय बिजली गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक 35 वर्षीय महिला भी शामिल है, जो चार बच्चों की मां थी. यह हादसा जिले के अलग-अलग इलाकों में हुआ, जिससे परिवारों को गहरा सदमा लगा है. आकाशीय बिजली की इस अप्रत्याशित घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी.

भवानीमंडी थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. संतोष बाई (35) अपने खेत में काम कर रही थीं जब अचानक मौसम बदला और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी.

संतोष बाई इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं. परिजन उन्हें झालावाड़ जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संतोष के शरीर पर गहरे जख्म थे. उनके पीछे तीन बेटियां और एक बेटा है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More