Jhalawar News: दुकान काउंटर पर रखा रुपयों का बैग चोरी, दो बच्चों ने की वारदात, सीसीटीवी में हुई कैद

Jhalawar News: भवानीमंडी में दुकान के काउंटर पर रखे बैग से 48 हजार रुपए की चोरी. दो बच्चों ने नजर बचाकर दिया घटना को अंजाम. पीड़ित हेमचंद राठौर ने बताया कि उधारी चुकाने के लिए लाया था नकदी.

Jhalawar News: दुकान काउंटर पर रखा रुपयों का बैग चोरी, दो बच्चों ने की वारदात, सीसीटीवी में हुई कैद
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: झालावाड़ जिले के भवानीमंडी शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एक दुकान के काउंटर पर ग्राहक द्वारा रखा गया बैग नजर बचाकर दो बच्चों ने चुरा लिया. बैग में 48 हजार रुपए नकद राशि थी, जिसे यह ग्राहक उधारी चुकाने के लिए लाया था.

मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित धुआंखेड़ी निवासी हेमचंद राठौर ने बताया कि वह सुबह भवानीमंडी आया था. यहां लोगों की उधारी चुकाने के लिए उसने अपने रिश्तेदार से 50 हजार रुपए लिए. जिसमें से 2 हजार रुपए निकाल कर अपनी शर्ट की जेब में रख लिए. शेष 48 हजार रुपए बैग में लेकर वह स्टेशन रोड स्थित खाद बीज की दुकान पर गया और जेब में रखे 2 हजार रुपए में से दुकानदार को राशि दी.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी दौरान काउंटर पर रखा उसका बैग चोरी हो गया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, तो दो बच्चे बैग उठा कर ले जाते हुए दिखाई दिए. घटना के बाद पीड़ित द्वारा भवानीमंडी थाना पुलिस को सूचना दी गई. जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फिलहाल भवानीमंडी पुलिस द्वारा आरोपी बच्चों की तलाश की जा रही है.

गौरतलब है कि इसी तरह की वारदात कुछ दिन पूर्व भी भवानीमंडी में हो चुकी है लेकिन पुलिस पूर्व के मामलों का भी खुलासा नहीं कर पाई. ऐसे में चोरी नकबजनी की बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भी रोष दिखाई दे रहा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं