Jhalawar News: खानपुर में आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को चाकू से गोद डाला, हुई मौत

Jhalawar News : राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में कहासुनी को लेकर एक युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सीने में चाकू लग जाने से पोटूखेड़ी निवासी युवक नरेंद्र मीणा की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
 

Jhalawar News: खानपुर में आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को चाकू से गोद डाला, हुई मौत
Image Credit: jhalawar news

Jhalawar News: जिले के खानपुर कस्बे में देर रात को किसी आपसी कहासुनी को लेकर एक युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सीने में चाकू लग जाने से पोटूखेड़ी निवासी युवक नरेंद्र मीणा की मौत हो गई.

पुलिस ने शव को खानपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा दिया गया है. उधर पुलिस ने मृतक युवक के साथी चिंटू के बयान के आधार पर कुछ नामजद सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले में जानकारी देते हुए खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह चारण ने बताया कि पोटूखेड़ी निवासी नरेंद्र मीणा अपने चचेरे भाई चिंटू के साथ खानपुर आया था. जहां देर रात को करीब साढ़े 10 बजे शहीद सर्कल के समीप किसी से उसकी फोन पर कहासुनी हो रही थी. इसके बाद करीब आधा दर्जन युवक वहां आए और नरेंद्र मीणा पर चाकू से हमला कर फरार हो गए. गंभीर घायल हालत में नरेंद्र मीणा को खानपुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उधर घटना की गंभीरता को देखते हुए कस्बे में RAC सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. डीएसपी अंशु जैन खुद मामले की मॉनीटरिंग कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर रवाना कर दी गई है. डीएसपी अंशु जैन ने बताया कि 2 नामजद सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhalawar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More