झालावाड़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुजरात से पकड़ा गया मोस्ट वांटेड बदमाश!

Rajasthan News: झालावाड़ पुलिस ने जाली नोट बनाने और चलाने के मामले में दो साल से फरार चल रहे 10,000 के इनामी बदमाश अमरचंद उर्फ राधे मीणा को गुजरात से गिरफ्तार किया है. वह पुलिस की मोस्ट टॉप 10 सूची में शामिल था.

झालावाड़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुजरात से पकड़ा गया मोस्ट वांटेड बदमाश!
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News: झालावाड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अकलेरा थाना पुलिस ने जाली नोट (फेक करेंसी) बनाने और बाजार में चलाने के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश अमरचंद उर्फ राधे मीणा को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी अपनी पहचान छिपाकर वहां रह रहा था और पुलिस की मोस्ट टॉप 10 अपराधियों की सूची में भी शामिल था.

कैसे पकड़ा गया आरोपी?
झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि अमरचंद उर्फ राधे मीणा, जाली नोट के एक बड़े गिरोह का हिस्सा था. दो साल पहले अकलेरा पुलिस ने छोटूलाल, नवीन और एक अन्य युवक को 500-500 रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा था. उस समय पूछताछ के दौरान राधे मीणा का नाम सामने आया था, लेकिन वह पुलिस के हाथ लगने से पहले ही फरार हो गया था. तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source

राधे मीणा का आपराधिक इतिहास

जाली नोट के इस रैकेट का मास्टरमाइंड राधे मीणा काफी शातिर है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई प्रयास किए और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस को सूचना मिली कि वह गुजरात के अहमदाबाद में पहचान बदलकर छिपा हुआ है. इसके बाद एक टीम अहमदाबाद भेजी गई, जिसने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया. राधे मीणा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है. उसके खिलाफ केवल झालावाड़ ही नहीं, बल्कि अजमेर सिटी, ब्यावर और यहां तक कि नई दिल्ली की क्राइम ब्रांच में भी जाली नोट तैयार करने और उन्हें बाजार में चलाने के कई मामले दर्ज हैं. यह गिरफ्तारी न सिर्फ अकलेरा पुलिस, बल्कि पूरे झालावाड़ जिले के लिए एक बड़ी कामयाबी है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More