Jhalawar News : 37 किलो से ज्यादा अफीम जब्त, बड़े नशे तस्करों पर एक्शन

Jhalawar News : झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. झालरापाटन थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्रोथ सेंटर तिराहा पर एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 32 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ.
 

Jhalawar News : 37 किलो से ज्यादा अफीम जब्त, बड़े नशे तस्करों पर एक्शन
Image Credit: Jhalawar News

Jhalawar News : झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत पुलिस की जिला स्पेशल टीम, झालरापाटन थाना पुलिस और रटलाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सरकारी शिक्षक सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 37 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने इस दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटा, एक मिक्सर और एक बोलेरो जीप भी जप्त की है.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. झालरापाटन थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्रोथ सेंटर तिराहा पर एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 32 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ. जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी अनिल विश्नोई निवासी जिला जोधपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया और पूछताछ की.

पूछताछ में उसने यह मादक पदार्थ शिवनारायण निवासी राजपुरा और रामबाबू निवासी लालियाखेड़ी से खरीद कर लाना बताया. जिस पर पुलिस टीम ने शिवनारायण के मकान पर दबिश दी, तो वहां मकान के कमरे और वहां खड़ी एक बोलेरो जीप से बड़ी मात्रा में अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ.

इस दौरान मकान से शिवनारायण सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए. जिनके द्वारा भी पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम बताए गए. ऐसे में पुलिस द्वारा कुल सात आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से 37 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा, इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा, मिक्सर और एक बोलेरो जीप भी जप्त की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More