झालावाड़ के जिला अस्पताल में सर्जरी सुविधा शुरू, क्षेत्र के मरीजों को मिलेगी राहत

Jhalawar News: झालावाड़ के झालरापाटन स्थित राजकीय जिला अस्पताल में लंबे समय से प्रतीक्षित सर्जरी सुविधा का अब शुभारंभ कर दिया गया है.

झालावाड़ के जिला अस्पताल में सर्जरी सुविधा शुरू, क्षेत्र के मरीजों को मिलेगी राहत
Image Credit:

Jhalawar News: झालावाड़ के झालरापाटन स्थित राजकीय जिला अस्पताल में लंबे समय से प्रतीक्षित सर्जरी सुविधा का अब शुभारंभ कर दिया गया है. ऐसे में सामान्य शल्य चिकित्सा की सुविधा अब झालरापाटन स्थित जिला अस्पताल में भी उपलब्ध रहेगी, जिससे जिले के हजारों मरीजों को तो राहत मिलेगी. वहीं झालावाड़ स्थित मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल पर भी दबाव कम होगा.

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट घोषणाओं में झालरापाटन स्थित राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय को राजकीय जिला अस्पताल में क्रमोन्नत कर दिया गया था. लेकिन चिकित्सालय में सर्जन पद न होने के कारण जिला अस्पताल की संपूर्ण सुविधाए मरीजों को नहीं मिल पा रही थी.

इसके संदर्भ में सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को अवगत कराया. इसके बाद जिला अस्पताल में सर्जरी, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर प्रारंभ कर दिए गए. फिलहाल अब झालरापाटन स्थित जिला अस्पताल में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक पदस्थापित कर दिए गए हैं, तो वहीं आयुष्मान आरोग्य बीमा योजना के अंतर्गत सप्ताह में एक दिन सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी.

सीएमएचओ डॉ साजिद खान ने बताया कि शीघ्र ही यहां पर निशुल्क 2D इको जांच सुविधा भी प्रारंभ की जाएगी, तो वहीं प्रतिदिन 50 से अधिक सोनोग्राफी भी की जा रही जिससे मरीजों को खासा लाभ मिल रहा है. सीएमएचओ साजिद खान ने बताया कि जल्द ही सप्ताह के एक दिन कीमोथेरेपी की भी सुविधा झालरापाटन के क्रमोन्नत जिला अस्पताल में शुरू की जाएगी, जिससे कैंसर रोगियों को भी बड़ी राहत मिलेगी. शुभारंभ के पहले दिन ही जिला अस्पताल में पांच सर्जरी की गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team