Jhalwar News: झालवाड़ में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, SHO के सिर में गंभीर चोट, पुलिसबल तैनात...

Jhalwar News: डग कस्बे में युवक की मौत के बाद उपद्रव! ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, थाना प्रभारी बन्नालाल घायल. SHO के सिर में गंभीर चोट, झालावाड़ जिला अस्पताल में चल रहा उपचार. DSP हर्षराज सिंह भी पहुंचे अस्पताल.

Jhalwar News: झालवाड़ में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, SHO के सिर में गंभीर चोट, पुलिसबल तैनात...

Jhalwar News: झालावाड़ - थाना डग क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने तुरंत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. पुलिस द्वारा क्षेत्र में भारी पुलिस बंदोबस्त का इंतजाम किया.

पुलिस द्वारा आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की गई. धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया. पुलिस अधीझक ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त व कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ भी स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से समझाइश की.

उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया है कि इस घटनाक्रम में कठोर कार्रवाई करते हुए हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल क्षेत्र में हालात काबू में है. जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार हमले के बाद जिस वाहन से हमलावर भागे हैं वह वाहन एवं एक हमलावर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आोरीपी को गिरफ्त में ले लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण के संबंध में आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की गई है हालाकिं घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इसे ही मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, लेकिन ZEE मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़