Jhalwar News: नशे की धुत में पड़ोसी ने दिया मौत का वारंट, झालावाड़ में बुजुर्ग के चहरे पर सरिया से किया हमला, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Jhalwar News: झालावाड़ के चरखेड़ा गांव में दर्दनाक घटना! शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने 55 वर्षीय बुजुर्ग पर सरिये से हमला कर की हत्या. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग.

Jhalwar News: नशे की धुत में पड़ोसी ने दिया मौत का वारंट, झालावाड़ में बुजुर्ग के चहरे पर सरिया से किया हमला, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Jhalwar News: झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के चरखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. देर रात एक पड़ोसी ने शराब के नशे में धुत होकर 55 वर्षीय बुजुर्ग पर सरिये से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. आरोपी पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है.

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं. बुजुर्ग की हत्या से परिवार में शोक की लहर है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बीरम पिता मांगीलाल भील के रूप में हुई है. घटना के अनुसार, मृतक के पुत्र पानाचंद ने बताया कि उनके पड़ोसी कमलेश शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे. बीरम लाल उन्हें समझाने गए थे. वापस लौटते समय कमलेश ने पीछे से उनके सिर पर सरिये से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने से बीरम की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस ने मृतक बीरम के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनोहरथाना अस्पताल भेज दिया है. मृतक के पुत्र पानाचंद की शिकायत पर पुलिस ने कमलेश भील और 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news