Jhalwar News: झालावाड़ के मंडावर में हनुमान मंदिर दर्शन के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, सुरेंद्र मेवाड़ा की मौत. मृतक था थाने का हिस्ट्रीशीटर. परिजनों ने नामजद बदमाशों के खिलाफ दी शिकायत.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jhalwar News: झालावाड़ जिले के मंडावर कस्बे के समीप आज सवेरे हनुमान मंदिर दर्शन करने गए एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने तथा धारदार हथियारों से भी किए गए हमले से सुरेंद्र मेवाड़ा की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी सुरेंद्र मेवाड़ा को मृत घोषित कर दिया. मृतक सुरेंद्र थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी था. वही मामले में परिजनों ने नामजद बदमाशों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है.
उधर घटना की जानकारी मिलते ही झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा सहित पुलिस जाप्ता जिला अस्पताल पहुंचा और मामले की जांच की. हालांकि खानपुर डीएसपी अंशु जैन के झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों के बयान दर्ज होंगे और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. परिजनों की बताई जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मृतक के भतीजे ने बताया कि सुरेंद्र मेवाड़ा प्रतिदिन की तरह आज सुबह भी बाघेर के हनुमान मंदिर मैं दर्शन के लिए गए थे इस दौरान पीछे से अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी. हथियारों के बारे में पुलिस को जानकारी देती गई है. उधर घटना के बाद पुलिस टीम में आरोपियों की धर पकड़ के लिए रवाना कर दी गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!