Jhalawar News: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का झालावाड़ दौरा: जिला अस्पताल में घायल बच्चों से की मुलाकात, परिजनों से की बातचीत. कांग्रेस की ओर से बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दो दिवसीय झालावाड़ दौरे पर है. वे देर शाम को झालावाड़ पहुंचे थे. डोटासरा आज सुबह झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचे और स्कूल हादसे के घायल बच्चों से मुलाकात की और उनके कुशलक्षेम पूछी. डोटासरा ने उनके परिजनों से भी बात. इस दौरान पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, देवकीनंदन वर्मा, विधायक सुरेश गुर्जर सहित कई पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे.
पीसीसी चीफ डोटासरा ने इस दौरान मीडिया से भी बात की. डोटासरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर मिला हुआ है और वह उस हेलीकॉप्टर से पैसा खर्च कर मंदिर मंदिर घूम रहे हैं, लेकिन उस हेलीकॉप्टर से झालावाड़ आने का उनके पास समय नहीं है.
भाजपा नेताओं के पास बैठकर कई घंटे तक गप्पेबाजी कर सकते हैं लेकिन स्कूल हादसे के पीड़ितों से मिलने का समय नहीं. प्रदेश में पर्ची का मुख्यमंत्री बना है और पर्ची पर ही काम करता है, यह हमारे प्रदेश का दुर्भाग्य है.
उन्होंने कहा कि वह पिपलोदी गांव जा रहे हैं और स्कूल हादसे में जान गवा चुके बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और वहां के हालात को जानेंगे, कि किन हालात में वे लोग जी रहे हैं. पार्टी की ओर से जो भी मदद होगी वह हम देंगे. इसके बाद पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा झालावाड़ से पीपलोदी के लिए रवाना हो गए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!