&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: राजस्थान में झालावाड़ जिले के डग थाना इलाके में गत दिनों नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई के दौरान सरिये से भरे ट्रक में अवैध मादक पदार्थ 103 किलो गांजा बरामद होने के मामले में आज पुलिस ने गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करों की झालरापाटन के प्रमुख बाजारों में मौका तस्दीक के लिए ले जाते वक्त पैदल परेड करवाई.
इस दौरान तस्करों को सरे बाजार पुलिस के घेरे मे पैदल घूमाते देखा तो सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई. मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गत दिनों जिले के डग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोहे के सरिये से भरे ट्रक मे छुपाकर ले जाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ 103 किलो गांजा बरामद किया था.
इस मामले मे पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक सेना का जवान भी शामिल है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में से दो तस्कर झालरापाटन कस्बे के निवासी हैं, वहीं अब पुलिस ने इसी मामले मे मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 2 अन्य बड़े तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो अवैध गांजा की डिलीवरी और सप्लाई करते थे.
गिरफ्तार दोनों तस्कर आजाद व रईस भी झालरापाटन के निवासी है . ऐसे मे पुलिस ने उनके द्वारा मादक पदार्थ सप्लाई व डिलीवरी के पॉइंट की मौका तस्दीक करवाई और तस्करों की भारी जाप्ते के बीच सरे बाजार पैदल परैड करवाई.
यह भी पढ़ें- बिजली-पानी की समस्या से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
फटे कपड़े में लंगड़ाते नशे के इन पांच सौदागरो की जब डीएसपी हर्षराज सिंह की मौजूदगी में झालरापाटन थाना पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में परेड कराई, तो सड़क किनारे लोगों की भी भीड़ जमा हो गई.
इस दौरान नशे के विक्रेता ये सभी बदमाश भी शहरवासियों से आंख बचाकर नजर झुकाए सड़क पर चलते दिखे. पुलिस द्वारा इस दौरान गिरफ्तार नशा विक्रेताओं द्वारा खरीद व बिक्री के लिए उपयोग किए जाने वाली जगह की भी तस्दीक करवाई गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhalawar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!