किराना व्यापारी से दिनदहाड़े लूट, लाखों का कैश लेकर फरार हुए बदमाश

Rajasthan Crime: झालावाड़ जिले में मनोहर थाना क्षेत्र में नगदी लेकर अकलेरा लौट रहे किराना व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है.

किराना व्यापारी से दिनदहाड़े लूट, लाखों का कैश लेकर फरार हुए बदमाश
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के झालावाड़ जिले में मनोहर थाना क्षेत्र में नगदी लेकर अकलेरा लौट रहे किराना व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. किराने के होलसेल व्यापारी मुरलीमनोहर गोयल साप्ताहिक उगाही के लिए मनोहरथाना क्षेत्र गए थे.

वे सुबह अकलेरा से मुनीम के साथ बाइक से निकले थे. मनोहरथाना क्षेत्र से उधारी का कलेक्शन करके वापस लौट रहे थे, उसी दौरान गुराड़ी से करीब 2 किलोमीटर आगे मोड़ पर पहले से मौजूद 4 नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर मारकर व्यापारी को घायल कर गिरा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

मुनीम के साथ भी मारपीट कर उनका बैग छीन कर फरार हो गए. मुनीम अंकित गुप्ता ने बताया कि बैग में लगभग 3 लाख रुपये का कलेक्शन था. इसके अलावा व्यापारी गोयल और उनका मोबाइल भी बैग में था. राहगीरों की मदद से घायलों को गुराड़ी के प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया.

बाद में उन्हें अकलेरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में मनोहरथाना पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई. गौरतलब है कि दो दिन पहले भी मनोहरथाना क्षेत्र में बीनागंज रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी. थाना प्रभारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जल्द कार्रवाई करेगी.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

बालोतरा शहर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दो नकाबपोश लुटेरों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से पैसों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए. यह घटना जसोल रोड स्थित अर्श पर्श बालाजी मंदिर के समीप हुई.

जानकारी के अनुसार देवी कृपा पेट्रोल पंप के मैनेजर मफतलाल सोमवार सुबह करीब 10:55 बजे बैंक में पेमेंट जमा करवाने जा रहे थे. शनिवार और रविवार को बैंक अवकाश होने के कारण वह दो दिनों की कलेक्शन राशि कुल 4 लाख 81 हजार रुपये बैग में लेकर मोटरसाइकिल से रवाना हुए थे.

जैसे ही वे पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर दूर पहुंचे. पीछे से तेज गति से आए दो बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वह बाइक से गिर पड़े. गिरने के दौरान लुटेरे पैसों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए. घटना में मफतलाल को सिर पर चोट आई है. शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप मालिक को घटना की जानकारी दी.

कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लुटेरों की पहचान करने में जुटी है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.