Rajasthan Crime: झालावाड़ जिले में मंडावर कस्बे के समीप आज सवेरे हनुमान मंदिर दर्शन करने गए एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के झालावाड़ जिले में मंडावर कस्बे के समीप आज सवेरे हनुमान मंदिर दर्शन करने गए एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने तथा धारदार हथियारों से भी किए गए हमले से सुरेंद्र मेवाड़ा की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने सुरेंद्र मेवाड़ा को मृत घोषित कर दिया. मृतक सुरेंद्र थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी था. वहीं मामले में परिजनों ने नामजद बदमाशों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
उधर घटना की जानकारी मिलते ही झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा सहित पुलिस जाप्ता जिला अस्पताल पहुंचा और मामले की जांच की. हालांकि खानपुर डीएसपी अंशु जैन के झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों के बयान दर्ज होंगे और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. परिजनों की बताई जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मृतक के भतीजे ने बताया कि सुरेंद्र मेवाड़ा प्रतिदिन की तरह आज सुबह भी बाघेर के हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए गए था. इस दौरान पीछे से अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी. हथियारों के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है. घटना के बाद पुलिस टीमें आरोपियों की धर पकड़ के लिए रवाना कर दी गई हैं.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!