Jhalawar Crime: झालावाड़ में गुरु बना हैवान! नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास, ग्रामीणों ने की शिक्षक की धुनाई

Rajasthan Crime News: झालावाड़ जिले के कनवाड़ी स्कूल में सरकारी शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के घर घुसकर दुष्कर्म प्रयास का आरोप लगा. ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी. पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर शिक्षक शाहरुख खान को हिरासत में लिया और जांच शुरू की.

Jhalawar Crime: झालावाड़ में गुरु बना हैवान! नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास, ग्रामीणों ने की शिक्षक की धुनाई
Image Credit: jhalawar crime news

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के कनवाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सरकारी शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्तों को शर्मसार किया है. यहां स्कूल शिक्षक पर स्कूल की नाबालिग छात्रा के घर मे घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है. परिजनों की शिकायत के बाद सरकारी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

गुरुवार देर रात घर में घुस किया कुकर्म
कनवाड़ी स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक गुरुवार को देर रात स्कूल की पूर्व नाबालिग छात्रा के घर में जबरन घुस गया तथा वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. नाबालिग के शोर मचाने के बाद वह मौके से भाग निकला. ऐसे में सरकारी शिक्षक जब अगले दिन स्कूल पहुंचा, तो ग्रामीणों ने जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया तथा आरोपी शिक्षक की लातों घूसों से जमकर पिटाई कर डाली. यह देख स्कूल प्रशासन को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. जिसके बाद पुलिस सरकारी शिक्षक को अपनी कस्टडी में लेकर थाने लेकर पहुंची.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले सुनेल थाना प्रभारी?
मामले में जानकारी देते हुए सुनेल थाना प्रभारी विष्णु सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनवाड़ी में अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक शाहरुख खान के ऊपर पूर्व छात्र व परिजनों ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. वही सरकारी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि शाहरुख खान गुरुवार को छात्रा के कमरे में घुस गया. उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, नाबालिक के शोर मचाने के बाद सरकारी शिक्षक मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि सरकारी शिक्षक फिलहाल विद्यालय में प्रोबेशन पीरियड पर काम कर रहा है. फिलहाल शाहरुख को हिरासत में लेकर मामले में अनुसंधान जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author