&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के झालावाड़ जिले के मंडावर कस्बे में सोमवार कल सुबह हुई सुरेंद्र मेवाड़ा हत्याकांड मामले का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात में शामिल 2 अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है.
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक सुरेंद्र मेवाड़ा द्वारा मुख्य आरोपी ललित स्वामी के साथ आए दिन मारपीट की जा रही थी. जिससे परेशान होकर उन सब ने सुरेंद्र मेवाड़ा की हत्या का प्लान बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया.
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए झालावाड़ एसपी रिचा तोमर ने बताया कि सोमवार सवेरे मंडावर कस्बे के हनुमान मंदिर से दर्शन कर कर बाहर निकल रहे व्यक्ति सुरेंद्र मेवाड़ा की दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने हत्या कर दी थी.
क्योंकि मृतक सुरेंद्र मेवाड़ा भी आदतन अपराधी था और उसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या, लूट के प्रकरण दर्ज थे. ऐसे में हत्याकांड को पूर्व के सत्तू चौधरी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस ने जब कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए अनुसंधान किया, तो हत्याकांड के पीछे नया एंगल नजर आया.
इसके बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पहचान की और आज कोलाना के जंगलों से मुख्य आरोपी ललित स्वामी, अक्षय स्वामी तथा तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि ललित स्वामी के साथ सुरेंद्र मेवाड़ा ने कई बार मारपीट की थी, जिस मामले में उनके द्वारा मंडावर थाने में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन सुरेंद्र मेवाड़ा आए दिन फिर भी परेशान करता रहा. ऐसे में परेशान होकर उन्होंने योजना बनाई और सुरेंद्र को मौत के घाट उतार दिया.
यह भी पढ़ें- राजस्थान सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन लोन पोर्टल, SC, ST, OBC, दिव्यांग और सफाई कर्मियों को मिली बड़ी सौगात
मृतक सुरेंद्र मेवाड़ा भी कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था और 2012 में हुए सत्तू चौधरी हत्याकांड के आरोपियों में शामिल था. ट्रायल कोर्ट ने मृतक सुरेंद्र मेवाड़ों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी, जिसमें हाइकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी. जिसके बाद से ही सुरेंद्र जमानत पर चल रहा था.
आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा सुरेंद्र मेवाड़ा की हत्या के बाद कलाल समाज ने भी आज प्रदर्शन किया था. ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था, जिसमें पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Mahesh Parihar