राजस्थान का नैन सिंह गुर्जर बना करोड़पति, ड्रीम 11 ने रातों-रात बदली किस्मत

Dream 11: झालावाड़ जिले में बकानी के नैनसिंह गुर्जर ने आईपीएल के दौरान खेले जाने वाले ड्रीम इलेवन (Dream 11) गेम में 3 करोड़ रुपए जीते. नैनसिंह गुर्जर बकानी क्षेत्र के कोटड़ा राडी निवासी है. नैनसिंह गुर्जर पेशे से ट्रक ड्राइवर है. 
 

राजस्थान का नैन सिंह गुर्जर बना करोड़पति, ड्रीम 11 ने रातों-रात बदली किस्मत

Dream 11: राजस्थान के झालावाड़ जिले में बकानी के नैनसिंह गुर्जर ने आईपीएल के दौरान खेले जाने वाले ड्रीम इलेवन (Dream 11) गेम में 3 करोड़ रुपए जीते. प्रथम रैंक हासिल कर नैनसिंह गुर्जर 3 करोड़ रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता है. नैनसिंह गुर्जर बकानी क्षेत्र के कोटड़ा राडी निवासी है.

नैनसिंह गुर्जर पेशे से ट्रक ड्राइवर है. नैनसिंह गुर्जर 2022 से ही लगातार ड्रीम 11 पर टीम बना रहा है. रात को आईपीएल में हैदराबाद व गुजरात के बीच खेला मैच गया था. हैदराबाद व गुजरात के बीच हो रहे मैच में नैनसिंह गुर्जर ने Dream 11 पर चीम बनाई और 3 करोड़ रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता.

वहीं इनमें से कुछ युवा तो ऐसे हैं जो इस गेम को खेलने के लिए उधार पैसे ले रहे हैं. बता दें कि यह एक ऐसा गेम है कि अगर एक बार इसकी आदत लग गई तो इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस गेम के चलते अपना सब कुछ खो चुके हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने इसे खेलना ही बंद कर दिया.

Disclaimer- Dream 11 से लोग करोड़पति बन चुके हैं, लेकिन ये जोखिमभरा खेल है. इस गेम को हमेशा सोच-समझकर ही खेलें. लालच में पैसे डूब सकते हैं. बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. ZEE RAJASTHAN ऐसे किसी भी गेम खेलने के लिए आपको प्रेरित नहीं करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news