Jhalwar News: हाईवे पर चलता ट्रक बना आग का गोला, भीषण आग ने मचाई तबाही, चालक ने कूदकर बचाई जान

Jhalwar News: "भीषण हादसा! झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र में NH-52 पर एक ट्राला में आग लग गई. चालक की सूझबूझ से जान बची, लेकिन ट्राला पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.

Jhalwar News: हाईवे पर चलता ट्रक बना आग का गोला, भीषण आग ने मचाई तबाही, चालक ने कूदकर बचाई जान

Jhalwar News: झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र के बरेड़ी घाटी इलाके में देर रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सड़क पर दौड़ते एक ट्राले में अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते पूरा ट्राला आग की चपेट में आकर कबाड़ में तब्दील हो गया. हालांकि चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्राले को सड़क किनारे रोका और कूद कर अपनी जान बचाई.

मामले में जानकारी देते हुए ट्राला चालक ने बताया कि वह ट्राले में हार्डवेयर सरिया को भरकर मध्यप्रदेश के रायपुर से जयपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर अकलेरा के समीप बरेड़ी घाटी में ट्राले के केबिन में स्पार्किंग से आग लग गई. उसने ट्राले को रोका, लेकिन तब तक आग पूरे केबिन में फैल गई. ऐसे में ट्राले से कूद कर अपनी जान बचाई.

आस-पास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर अकलेरा थाना पुलिस और नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रॉले में लगी आग पर काबू पाया. हालांकि आगजनी की घटना में ट्राला पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया. ट्राले में अचानक आग लग जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक जाम के हालात बने रहे. दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिसके बाद ही आवागमन शुरू हो पाया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news