राजस्थान में हीटवेव के बीच अफसरों पर भड़की वसुंधरा राजे, कहा- लोग रो रहे हैं

Vasundhara Raje : राजस्थान के झालावाड़ के कई इलाकों में पानी की किल्लत है, मामले को  लेकर वसुंधरा राजे ने अफसरों की क्लास लगा दी. राजे के सोशल मीडिया पोस्ट पर चर्चा शुरू हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली का बयान चर्चा में हैं.
 

राजस्थान में हीटवेव के बीच अफसरों पर भड़की वसुंधरा राजे, कहा- लोग रो रहे हैं

Rajasthan Politics : राजस्थान के झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अफसरों से खासी नाराज दिखी और पानी संकट को लेकर अफसरों को लताड़ लगाकर जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.

रायपुर में राजे से लोगों ने पानी नहीं होने की शिकायत की तो राजे ने तख्त तेवर दिखाते हुए संबंधित विभाग को फटकारा. राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो पोस्ट किए जिसमें अफसरों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या जनता को प्यास नहीं लगती है . सिर्फ आप अफसरों को ही लगती है.

गर्मी में पेयजल सकंट के कारण जनता त्रस्त है. अफसर तृत्प है. पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे. अफसर सो रहे हैं लोग रो रहे हैं. मैं ऐसा नहीं होने दूंगी.

वसुंधरा राजे के पोस्ट पर लिखते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जी का ये ट्विट बीजेपी सरकार की सच्चाई उजागर करने के लिए काफी है. कितनी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी की सरकार के बावजूद पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति के लिए मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए बात कहनी पड़ रही है.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जब भाजपा की ही पूर्व मुख्यमंत्री इस सरकार के अधिकारियों के सामाने इतनी मजबूर है तो आमजल की स्थिति समझी जा सकती है.

आपको बता दें कि वसुंधरा राजे ने ये भी लिखा है कि पीएम ने 42 हजार करोड़ जल जीवन मिशन में दिए है. पाई पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया.

पेयजल सकंट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है. लेकिन अफसर योजनाओं की क्रियांवति नहीं कर रहे. इसलिए राजस्थान में लोग प्यास से व्याकुल है. ये तो अप्रैल का हाल है. जून जुलाई में क्या होगा ?

ये भी पढ़ें-

Trending news