&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: झालावाड़ जिला पुलिस ने वाहन चोरों के संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी कर बाद में दलालों के मार्फत राशि लेकर वाहन लौटाने वाले एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 30 बाइक भी बरामद की है.
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि झालावाड़ जिले में बीते दिनों हुई बाइक चोरी की घटनाओं के बाद झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली, सदर, झालरापाटन तथा बकानी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और विभिन्न जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई.
नाकेबंदी के दौरान 2 संदिग्धों को रोककर की गई जांच के दौरान वे वाहनों के कागज नहीं दिखा पाए. संदेह होने पर उन्हें डिटेन कर गहन पूछताछ की गई, तो यह बाइक चोरी की होना पाया. जिस पर पुलिस ने दोनों वाहन चोर सुरेश कंजर तथा विनोद कंजर निवासी जरेल को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में उनकी निशानदेही पर क्षेत्र से चुराई गई कुल 30 बाइक्स बरामद की गई. आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई बाइक को वे दलालों के मार्फत उन्हीं के मालिकों को बड़ी राशि लेकर वापस लौटा देते थे. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों वेदराज सिंह राजपूत तथा गजराज कंजर को भी गिरफ्तार कर लिया. एक अन्य दलाल सोनू भील की भी तलाश की जा रही है.
झालावाड़ पुलिस द्वारा पहली मर्तबा वाहन चोरों के साथ ही दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से पीसी रीमांड के दौरान पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhalawar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!