Rajasthan Crime: नई नवेली दुल्हन को रास नहीं आई पति की बात, हलक से खींच ली जुबान

Jhalawar Crime News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में एक सनसनीखेज मामला आया है. बताया जा रहा है कि शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी ने पति की जुबान हलक से अलग कर डाली.

Rajasthan Crime: नई नवेली दुल्हन को रास नहीं आई पति की बात, हलक से खींच ली जुबान

Rajasthan News: झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में गत दिनों पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति की जीभ को दांतों से काट हलक से अलग कर दिया था. बाद में पत्नी रवीना ने कमरे में बंद कर अपनी जान लेने की कोशिश की थी. पति के भाई की शिकायत के बाद महिला को गिरफ्तार किया था. अब जांच में महिला से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासा किया है.पुलिस ने बताया कि पत्नी रवीना कन्हैयालाल को पसंद नहीं करती थी और उसकी जान लेकर उसे अपने रास्ते से हटाना चाहती थी.

मामले में जानकारी देते हुए सीओ हर्षराज सिंह खरेडा ने बताया कि बकानी थाना क्षेत्र में गत दिनों पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी रवीना ने कन्हैया लाल की जीभ दांतों से काटकर उसे घायल कर दिया था. पुलिस जांच में सामने आया कि कन्हैयालाल को उसकी पत्नी रवीना जान से मारना चाहती थी इसके लिए उसने तार से गला काटना चाहा. बाद में कन्हैया लाल की जीभ जैसे ही मुंह से बाहर निकली तो उसे दांतों से काट अलग कर दिया, जिसके बाद घायल कन्हैया लाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं, पीड़ित के भाई ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. जहां पीड़ित के बयान होने के बाद आरोपी महिला रवीना को गिरफ्तार कर झालावाड़ कोर्ट में पेश किया था. पुलिस ने तार को भी बरामद कर लिया है. अभी इस मामले में और अनुसंधान किया जा रहा है. इस मामले में पुलिस महिला की कॉल डिटेल निकलवा रही है.

बता दें कि बकानी के ज्योति नगर निवासी कन्हैयालाल की शादी करीब एक महीना पूर्व रवीना से हुई थी. शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. इस बीच घटना के दिन रवीना के पिता उसे कन्हैया लाल के घर छोड़कर गए थे. बाद में रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और यह खौफनाक घटना हुई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news