&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Student Suicide in Jhunjhunu : झुंझुनूं के बगड़ थाना इलाके में पीरामल गर्ल्स स्कूल में एक 9वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है खुदकुशी से पहले उसने वार्डन से 100 रुपए मांगे थे. और वार्डन के माता पिता से बात करने के बाद रुपये देने की बात कही थी. लेकिन इस बीच बच्ची ने खुदकुशी कर ली.
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर 3 बजे के खुदकुशी की खबर मिली की पीरामल गर्ल्स स्कूल में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. छात्रा के पिता दुर्गेश ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दी है और मामले की जांच जारी है.
छात्रा के पिता का कहना है कि वार्डन उसे परेशान करती थी, चोरी करने का आरोप बच्ची पर लगाया जाता था. पिता ने कहा की उनकी बेटी बहुत मजबूत थी और वो ऐसा कदम नहीं उठा सकती है. पिता ने बताया कि आखिरी बार 29 अगस्त को गणेश विसर्जन के दिन बात हुई थी और स्कूल के ही कार्यक्रम मे वो जा रही थी, बातचीत में ऐसा कुछ नहीं लगा की उसे कोई तनाव है.
पिता ने ये भी कहा कि बेटी जीविका ने जरूर करा था की वार्डन पूनम उसे परेशान करती है और चोरी का आरोप भी लगा रही थी. छात्रा के पिता ने कहा कि मैं मामले की निष्पक्ष जांच चाहता हूं. मेरी बेटी को फंसाने की कोशिश हुई और परेशान किया गया.
इधर मामले पर स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्ची ने 31 अगस्त की दोपहर को हॉस्टल वॉर्डन से 100 रूपए मांगे थे और नहीं देने के आधे घंटे के बाद बच्ची ने आत्महत्या की. सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और परिवार को सूचित किया.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhunjhunu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!