झुंझुनूं के खेतड़ी में स्लीपर बस से टकराई बाइक, हादसे में मामा-भांजी की हुई मौत

Jhunjhunu News: राजस्थान में झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र के कोलिहान नगर में गुरुवार सुबह एक स्लीपर बस और बाइक की टक्कर हो गई. इस दौरान हादसे में बाइक सवार मामा - भांजी की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर थानाधिकारी कैलाश चंद मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई. 

झुंझुनूं के खेतड़ी में स्लीपर बस से टकराई बाइक, हादसे में मामा-भांजी की हुई मौत
Image Credit: jhunjhunu news

Jhunjhunu News: खेतड़ी थाना क्षेत्र के कोलिहान नगर में गुरुवार सुबह एक स्लीपर बस और बाइक की टक्कर हो गई. इस दौरान हादसे में बाइक सवार मामा - भांजी की मौत हो गई. थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि देवनगर बाडलवास निवासी मुनेश पुत्री मुलचंद अपने मामा रूपसराय नांगल चौधरी निवासी संजू पुत्र बंसीलाल के साथ खेतड़ी आ रही थी. इस दौरान जब वह कोलिहान नगर बस स्टैंड पर पंहुचे तो सामने से आ रही स्लीपर बस से बाइक की भिड़ंत हो गई.

इस दौरान बाइक सवार दोनों घायल हो गए. इस दौरान हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा राजकीय उप जिला अस्पताल से एंबुलेंस को सूचना दी गई. इस दौरान हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट अजीत सिंह निर्वाण व ईएमटी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया. इस दौरान डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल मुनेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया. इस दौरान नीमकाथाना जाते समय रास्ते में युवती की भी मौत हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

हादसे की सूचना पर थानाधिकारी कैलाश चंद मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई. हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतका मुनेश खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद गर्वनमेंट कालेज में पेपर देने के लिए अपने मामा के साथ आ रही थी, कोलिहान नगर के पास हादसे का शिकार हो गए. स्लीपर बस जोधपुर से सिंघाना आ रही थी.

पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है. थानाधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों का परिजनों की मौजूदगी में राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं jhunjhunu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More