चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान और ठेकेदार का ऑडियो वायरल

Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पंचायत समिति में भ्रष्टाचार का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है. व्हाट्सएप पर वायरल हुई एक 13 मिनट 10 सेकेंड की ऑडियो रिकॉर्डिंग ने पूरे इलाके की सियासत गरमा दी.

चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान और ठेकेदार का ऑडियो वायरल
Image Credit: Jhunjhunu News

Jhunjhunu News: राजस्थान में झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पंचायत समिति में भ्रष्टाचार का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है. व्हाट्सएप पर वायरल हुई एक 13 मिनट 10 सेकेंड की ऑडियो रिकॉर्डिंग ने पूरे इलाके की सियासत गरमा दी.

रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर पंचायत समिति प्रधान रोहिताश धांगड़ और पंचायत समिति सदस्य बनारसी देवी के ठेकेदार पुत्र राजकुमार माहिच की बातचीत सामने आई है, जिसमें बिल भुगतान के बदले 30–40 प्रतिशत तक कमीशन तय करने की चर्चा सुनाई देती है.

Add Zee News as a Preferred Source

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़ बीडीओ, एईएन और जेईएन व अकाउंटेंट तक के कमीशन का प्रतिशत बता रहे हैं. उससे ज्यादा कमीशन ले तो वो कार्रवाई की भी बात कह रहे हैं. हालांकि ज़ी मीडिया इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वहीं पूर्व प्रधान इंदिरा डूडी पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगे थे. पंचायत समिति सदस्यों ने भाजपा नेता रोहताश धांगड़ के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. जिसके चलते उन्हें प्रधानी गंवानी पड़ी थी.

फिर रोहिताश धांगड़ प्रधान बने, तो आस जगी की पंचायत समिति मे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. वहीं वायरल ऑडियो को लेकर ठेकेदार राजकुमार और प्रधान रोहिताश धांगड़ ने कहा कि यह उनका ऑडियो नहीं है. वो इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhunjhunu Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.