चिड़ावा में फिर माहौल खराब करने की कोशिश, सड़क के बीचों-बीच मिला गाय का सिर

Rajasthan News: झुंझुनूं के चिड़ावा क्षेत्र में गोदारा का बास के पास सड़क पर गाय का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई. सिर के पास खाली मटका भी रखा गया था. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

चिड़ावा में फिर माहौल खराब करने की कोशिश, सड़क के बीचों-बीच मिला गाय का सिर

Rajasthan News: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र में एक के बाद एक सामने आ रहे संवेदनशील मामलों ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को झकझोर कर रख दिया है. झांझौत गांव में मंदिर की दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और गंभीर मामला सामने आया है.

घटना की जानकारी स्थानीय युवक ने दी, जो कॉलेज से वापस लौट रहा था. युवक ने यह दृश्य देखकर तुरंत गौ रक्षक दल को सूचना दी. जानकारी मिलते ही गौ रक्षक दल के सदस्य और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गौ रक्षक दल द्वारा चिड़ावा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने गाय का सिर हटवाया और इलाके की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश प्रतीत होता है. मौके पर कोई पहचान योग्य सबूत नहीं मिला है, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों की पहचान कर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news