झुंझुनूं में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,हजारों रुपये की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात चोरी

Rajasthan News:झुंझुनूं शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के छेला नगर में 13 नवंबर की सुबह रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने गए कपिल कुमार के परिवार के घर चोरों ने सेंधमारी कर दी. देर रात लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा और कमरे अस्त-व्यस्त पाए गए. चोरों ने 70 हजार रुपये नकद, 7 तोला सोना (नथ, मांगटीका, दो चेन, दो रिंग, इयररिंग) और 250 ग्राम चांदी के गहने लूट लिए.

झुंझुनूं में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,हजारों रुपये की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात चोरी

Jhunjhunu News: झुंझुनूं शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के छेला नगर में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. रिश्तेदारी में शादी के लिए गया पूरा परिवार जब देर रात घर लौटा तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले. अंदर पहुंचने पर अलमारी, बक्से और कमरे पूरी तरह अस्त-व्यस्त थे. पीड़ित कपिल कुमार के अनुसार चोर घर से करीब 70 हजार रुपये नकद, लगभग 7 तोला सोना—जिसमें नथ, मांगटीका, दो चेन, दो रिंग, इयररिंग आदि शामिल हैं—और करीब 250 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर ले गए.

कपिल ने बताया कि 13 तारीख की सुबह ही परिवार शादी में शामिल होने गया था. उनकी मां संतरा देवी जलदाय विभाग में सहायक कर्मचारी हैं, जबकि कपिल रायसिंहनगर में फायरमैन हैं. देर रात लौटने पर चोरी का पता चला और तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर थानाधिकारी श्रवण कुमार नील टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ है कि चोर घर के खाली होने की जानकारी पहले से रखते थे और वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news