&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News : स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में झुंझुनू बंद है. स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बंद बुलाया गया है. विभिन्न व्यापारिक संगठन, बार एसोसिएशन,बस यूनियन, निजी शिक्षण संस्थान और सामाजिक संगठनों ने भी बंद को समर्थन दे दिया है. आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर जिले के सभी कस्बों को बंद में शामिल किया गया है.
बंद और मांगों को लेकर तीन सूत्रीय पत्र मुख्यमंत्री के नाम संबंधित ब्लॉक अधिकारी को प्रेषित होगा. बंद का पूरे जिले में व्यापक असर देखा जा रहा है. इधर सिंघाना में स्मार्ट मीटर के विरोध में बाजार को बंद किया गया. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. मुख्य बाजार के कई व्यापारी इकट्ठा होकर बंद को सफल बनाने की कोशिश में हैं.
सुबह से ही दुकानों के शटर डाउन है हालांकि मेडिकल स्टोरी और दूध सब्जी जैसी जरूरी सेवाएं खुली हैं. संघर्ष समिति का कहना है कि स्मार्ट मीटर किसानों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित हो रहा है. बिजली कटौती की समस्या पहले से है, और अब प्रीपेड और महंगे बिल ने हालात खराब कर दिए हैं.
इधर राज्य सरकार का ऐसा दावा है कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा नहीं आएगा . बिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक होगी. स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ता को कोई भुगतान नहीं करना है. स्मार्ट मीटर के लग जाने से बिजली बिल निर्धारित वक्त पर ऑटो जनरेट होगा और वक्त पर बिल जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhunjhunu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!