Jhunjhunu News: पीएम सूर्य घर योजना को खोखला कर रहे थे AAO और AEN, रिश्वतखोर अधिकारी को ACB ने भागकर दबोचा, वीडियो वायरल

Jhunjhunu News: झुंझुनूं में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  पीएम सूर्य घर योजना में रिश्वत मांगने वाले AAO और AEN गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो में दिख रही है AEN की भागने की कोशिश और एसीबी की तेजी!

Jhunjhunu News: पीएम सूर्य घर योजना को खोखला कर रहे थे AAO और AEN, रिश्वतखोर अधिकारी को ACB ने भागकर दबोचा, वीडियो वायरल

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक AAO और AEN को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पीएम सूर्य घर योजना के तहत हो रही थी, जिसमें दोनों आरोपी रिश्वत मांग रहे थे. एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को 30 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ा. गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें AEN भागने की कोशिश करता दिख रहा है और एसीबी अधिकारी उसे दौड़कर पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

AEN की गिरफ्तारी के दौरान की घटना काफी नाटकीय रही. जब एसीबी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह पैसे लेकर भागने लगा. भागते हुए उसने पैसे एक खाली प्लॉट पर फेंक दिए. लेकिन एसीबी अधिकारी ने उसे दौड़कर पकड़ लिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सामने आई है.

एसीबी ने पीएम सूर्य घर योजना में घूसखोरी के मामले में दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. नरेन्द्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी और आजाद सिंह, सहायक अभियंता को झुंझुनूं में पकड़ा गया. एसीबी को शिकायत मिली थी कि दोनों अधिकारी परिवादी से फाइलों की मंजूरी के लिए 40,000 रुपये रिश्वत मांग रहे थे. शिकायत का सत्यापन करने पर पता चला कि वे 30,000 रुपये में तैयार हो गए थे. एसीबी ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

एसीबी की टीम ने दोनों अधिकारियों को पकड़ने के लिए एक ट्रैप जाल बिछाया. इस जाल में नरेंद्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ गए. वहीं आजाद सिंह, सहायक अभियंता को भी हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि जांच में पता चला कि उन्होंने रिश्वत मांगने और राशि नरेंद्र सिंह को देने के निर्देश दिए थे.

एसीबी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया. दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news