&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dog Killer arrested: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ पुलिस ने कुमावास गांव में आवारा कुत्तों को गोली मारने के मामले में आरोपी श्योचंद बावरिया निवासी डुमरा को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 2 अगस्त को भेड़-बकरियों को बचाने के लिए गांव में कुत्तों पर टोपीदार बंदूक से फायर कर उनकी हत्या कर दी थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक भी बरामद कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. नवलगढ़ में अगस्त के पहले सप्ताह में एक डॉग किलर ने एक साथ 25 कुत्तों को गोली मार दी. नवलगड़ पुलिस का कहना है कि कुमावत गांव में अगस्त के पहले सप्ताह में ये वारदात हुई.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का अभियान शुरू किया गया. वीडियो में आरोपी को खुलेआम कुत्तों पर फायरिंग करते देखा गया. वारदात के बाद गांव की गलियों और खेतों में खून से लथपथ कुत्तों के शव बिखरे हुए मिले.
वायरल वीडियो में एक आदमी राइफल लेकर गांव में घूमता दिख रहा था और जैसे ही कोई कुत्ता दिखता वो उसे मार देता है. पुलिस की जांच में ये बात बता चला कि गांव में 2-3 आवारा कुत्ते किसानों की बकरियों को खा रहे थे.
कुत्तों ने अब तक लगभग 30 बकरियों को नुकसान पहुंचाया गया था. जिसके बाद गांव के लोगों ने बदले की भावना से 45 साल के शख्स को सभी आवारा कुत्तों को मारने के लिए कहा. आरोपी की पहचान श्योचंद बावरिया निवासी डुमरा के रूप में हुई. जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhunjhunu Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!