&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News : आमतौर पर आप आवारा कुत्तों के बुजुर्ग-बच्चों या महिलाओं पर हुए हमलों के खबरों को देखते आए हैं, लेकिन झुंझुनूं से आयी ये खबर अलग है. जहां कुत्तों से परेशान लोगों में से एक डॉग किलर बन गया और 25 कुत्तों को मार डाला.
नवलगड़ पुलिस का कहना है कि कुमावत गांव में अगस्त के पहले हफ्ते में ये वारदात हुई. एक सोशल मीडिया वीडियो आने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का अभियान शुरू कर दिया गया है. आरोपी गांव का ही रहने वाला है और कुत्तों को मारने का काम भी गांव के लोगों ने ही उसे दिया है.
वीडियो में आरोपी को खुलेआम कुत्तों पर फायरिंग करते देखा गया. वारदात के बाद गांव की गलियों और खेतों में खून से लथपथ कुत्तों के शव बिखरे मिले. पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई.
वायरल हुए सोशल मीडिया वीडियो में एक आदमी राइफल लेकर गांव में घूमता दिख रहा है और जैसे ही कोई कुत्ता दिखता है. उसे मार देता है. अब पूर्व सरपंच ने आरोरी बाबरिया के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. जिसमें कहा गया है कि ये एक अमानवीय कृत्य है जो बड़ी साजिश का हिस्सा है. इसमें गांव के कई लोग और पंचायत भी शामिल है.
पुलिस की जांच में ये बात बता चला है कि गांव में 2-3 आवासा कुत्ते किसानों की बकरियों को खा रहे थे. अब तक लगभग 30 बकरियों को नुकसान पहुंचाया गया था. जिसके बाद गांव के लोगों ने बदले की भावना से 45 साल के शख्स को सभी आवारा कुत्तों को मारने के लिए कहा. आरोपी की पहचान श्योचंद बावरिया निवासी डुमरा के रूप में हुई. जिसकी तलाश जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhunjhunu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!