Jhunjhunu News : RAC जवान सुसाइड केस, परिजन बोले बेटे का आखिरी वीडियो देखो निष्पक्ष करो जांच

Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनूं में RAC के जवान राजकुमार द्वारा पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला और फिर सुसाइड मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Jhunjhunu News : RAC जवान सुसाइड केस, परिजन बोले बेटे का आखिरी वीडियो देखो निष्पक्ष करो जांच
Image Credit: Jhunjhunu News

Jhunjhunu News : झुंझुनूं मे RAC के जवान राजकुमार द्वारा पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला कर सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है. अब मृतक राजकुमार के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर BDK अस्पताल में धरना शुरू कर दिया. मृतक के परिजनों ने भिवानी के विक्रम चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

परिजनों ने कहा की मृतक राजकुमार ने आत्महत्या से पहले एक 2 मिनट 19 सेकंड के वायरल वीडियो में विक्रम चौधरी पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. वीडियो में आरएसी जवान ये कहता दिखा की उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है और वो तलाक के लिये तबाव बना रही है. हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

मृतक के परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच डेढ़ महीने से विवाद चल रहा था. 26 और 27 जुलाई को दोनों पक्षों के परिजनों ने सुलह की कोशिश की थी, जिसके बाद राजकुमार ड्यूटी पर लौट गया था. लेकिन अब ऐसा घटनाक्रम होना कहीं ना कहीं आरोपी द्वारा प्रताड़ित होने के बाद ही मृतक राजकुमार ने यह कदम उठाया है.

वहीं देर रात प्रशासन ने बगड़ अस्पताल में डी-फ्रीज की सुविधा न होने के कारण शव को BDK अस्पताल शिफ्ट किया था. परिजन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और मृतक के वीडियो में लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच की मांग कर रहे हैं वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jhunjhunu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author