Rajasthan News: झुंझुनूं के सुलताना में लापरवाही से बस के पिछले दरवाजे पर खड़ा एक युवक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. CCTV में कैद इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu news: जिले के सुलताना कस्बे में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां चलती बस के पिछले दरवाजे पर खड़ा एक युवक सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरी घटना पास की एक दुकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.
बस के दरवाजे पर खड़े होने की गलती
जानकारी के अनुसार, किठाना गांव निवासी सचिन पुत्र सुभाष अपनी मां और भाभी के साथ सिंघाना-चिड़ावा मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस में सवार होकर सुलताना में खरीदारी करने आ रहा था.सचिन लापरवाही से बस के पिछले दरवाजे पर खड़ा हुआ था. सुलताना बस स्टैंड से कुछ पहले सड़क किनारे पानी की सप्लाई वाली एक पिकअप खड़ी थी. बस जब उसके पास से गुजरी, तो दरवाजे पर खड़ा सचिन सीधे पिकअप से टकराया और सड़क पर गिर गया. इस टक्कर से सचिन के सिर में गंभीर चोट आई.
जयपुर किया गया रेफर
हादसे के तुरंत बाद बस रुकवाकर परिचालक ने आसपास के लोगों से मदद मांगी. लोगों ने सचिन को तुरंत एक कैंपर गाड़ी से सुलताना के निजी अस्पताल पहुंचाया. सुलताना में प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को झुंझुनूं के BDK अस्पताल रेफर किया गया. सचिन की हालत की गंभीरता को देखते हुए BDK अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे तुरंत जयपुर रेफर कर दिया है.यह दुर्घटना यात्री की लापरवाही और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के गंभीर परिणामों को दर्शाती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhunjhunu news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!