झुंझुनूं में सौतेले पिता ने नाबालिक से दिखाई थी हैवानियत, 20 साल की सुनाई गई सजा

Jhunjhunu News: झुंझुनूं पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सौतेले पिता को 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.

झुंझुनूं में सौतेले पिता ने नाबालिक से दिखाई थी हैवानियत, 20 साल की सुनाई गई सजा

Jhunjhunu News: झुंझुनूं पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सौतेले पिता को 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश इशरार खोखर ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर यह फैसला सुनाया.

3 सितंबर 2023 को पीड़िता की मां ने खेतड़ी नगर थाने में शिकायत दर्ज की थी. शिकायत में बताया गया कि 2 सितंबर 2023 को दोपहर में जब वह काम पर गई थी, तब उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी. इस दौरान आरोपी सौतेला पिता शराब के नशे में घर आया और नाबालिग के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया.

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो कोर्ट में चालान पेश किया. विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भांबू ने कोर्ट में 11 गवाहों के बयान और 30 साक्ष्य प्रस्तुत किए. न्यायाधीश इशरार खोखर ने साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं दूसरे मामले में झुंझुनूं एजीटीएफ और थाना कोतवाली पुलिस ने वसुंधरा नगर में अनिल श्योराण के मकान पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चल रहे IPL मैच पर सट्टा लगाते तीन आरोपी अनिल कुमार जितेंद्र , और इंतिजार अली को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने मौके से 10 लाख ,40हजार ,350 रुपये नकद, एक लैपटॉप, 29 मोबाइल, दो कैलकुलेटर, दो LED, एक स्पीकर, वाई-फाई राउटर, 10 रजिस्टर, पांच डायरी, और अन्य सामग्री जब्त की.आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे जूम ऐप के जरिए संपर्क करते थे और वाई-फाई राउटर का उपयोग कर सट्टेबाजी करते थे.

उनके पास से लगभग 3 करोड़ रुपये का सट्टा हिसाब मिला. कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र राजावत ने प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईपीएल के फाइनल मैच पर अनिल के मकान में ऑनलाइन सट्टेबाजी चल रही है. पुलिस सर्च वारंट लेकर पहुंची तो दूसरी मंजिल पर टीवी से मैच प्रसारण की आवाज सुनाई दी, जहां तीनों आरोपी सट्टेबाजी में लिप्त पाए गए. बीएनएस और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई.

Trending news