Trending Photos

Rajasthan News: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना प्रभारी आसाराम गुर्जर को फोन पर धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विशाल सारस्वत, निवासी चिड़ावा ने खुद को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के परिवार का सदस्य बताकर सीआई को निलंबित कराने की धमकी दी थी. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके मंसूबों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
)
सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे उन्हें बार-बार एक अनजान नंबर से कॉल आ रहे थे. कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और खुद को कभी मुख्यमंत्री का बेटा, तो कभी उपमुख्यमंत्री का भतीजा बताकर उन्हें निलंबित कराने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली. देर रात उसे डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया.
पढ़ें झुंझुनूं की एक और अहम खबर
)
Jhunjhunu Viral Video: झुंझुनूं जिले के नगर पालिका चिड़ावा के परिसीमन में ग्राम पंचायत अडुका को शामिल करने के विरोध में स्टेशन रोड स्थित बापू बाजार में बुलाई गई सभा में अडुका के पूर्व सरपंच मोहनलाल शर्मा द्वारा दिया गया विवादित भाषण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में परिसीमन का विरोध करते हुए पूर्व सरपंच कहते नजर आ रहे हैं कि गांव के एक समाज ने घोषणा की है कि ग्राम पंचायत अडुका को पंचायत समिति चिड़ावा में शामिल करने की पैरवी करने वालों का हम मर्डर कर देंगे. इसके अलावा पूर्व सरपंच मोहनलाल ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो रोड जाम भी करेंगे तथा एसे लोग चुनावों में वोट मांगने आते हैं, तो उनका पत्थरों से स्वागत करेंगे.