&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में शुक्रवार सुबह पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. नीमकाथाना के गांवड़ी निवासी कृष्ण कुमार (28) अपनी साली शिबू (19) और अन्य परिजनों के साथ कदमकुंड आए थे.
शिबू, जो हाल ही में NEET पास कर नोएडा में MBBS में दाखिला ले चुकी थी. कुंड किनारे सेल्फी ले रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई. उसे बचाने के लिए कृष्ण कुमार तुरंत कूद पड़े, लेकिन दोनों को तैरना नहीं आता था और वे डूब गए.
मौके पर मौजूद परिजन कुछ नहीं कर सके. शोर सुनकर ग्रामीण और मंदिर के पुजारी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. दोनों को बाहर निकालकर उदयपुरवाटी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. खुशी का पिकनिक पल मातम में बदल गया और परिवार गहरे सदमे में है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों सहित होटल मेनेजर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 80 हजार 200 रुपए भी जब्त किए. झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और कोतवाल हरजिंद्र सिंह की अगुवाई में शहर के मिड टाउन होटल में पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया है.
यह भी पढ़ें- वन नेशन वन इलेक्शन अभियान में युवाओं की भागीदारी, छात्रसंघ सम्मेलन से युवा शक्ति को जोड़ने की शुरुआत
ASI पवन कुमार ने बताया की होटल मेनेजर भरत सिंह चारण जुआ खिलाने में शामिल था और वही इस पूरे खेल को संचालित कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों में 8 जने झुंझुनूं शहर के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी भीमसर गांव का निवासी है. पकड़े गए आरोपियों से मौके पर मिले रुपए भी जब्त किए गए, जिन्हें जुए में इस्तेमाल किया जा रहा था. वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhunjhunu Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!