भाई ने भाई पर कार चढ़ाकर की हत्या, रोंगटे खड़े करने वाला CCTV फुटेज आया सामने

Rajasthan Crime: झुंझुनूं जिले में सूरजगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जीणी गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक की कार से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

भाई ने भाई पर कार चढ़ाकर की हत्या, रोंगटे खड़े करने वाला CCTV फुटेज आया सामने
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सूरजगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जीणी गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक की कार से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

पूरे खौफनाक घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को कार के नीचे करीब 150 मीटर तक घिसटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को डिटेन कर लिया है. शुक्रवार रात विजय पुत्र सुरेश कुमार अपने चचेरे भाई प्रदीप पुत्र इंद्र सिंह और गांव के ही मानसिंह पुत्र पोलाराम के साथ निकला था.

Add Zee News as a Preferred Source

तीनों ने जीणी स्थित पेट्रोल पंप के पास बैठकर शराब पार्टी की, लेकिन देर रात करीब 11:15 बजे घर लौटते समय किसी बात पर उनमें मामूली कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामूली विवाद इतना बढ़ा कि कार चला रहे प्रदीप ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसने विजय को टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर अर्टिगा कार उस पर चढ़ा दी.

सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि विजय कार के नीचे फंस गया, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी और उसे करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे विजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक विजय के 5 साल की बेटी व करीब 11 माह का एक बेटा है. विजय घर में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था. इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhunjhunu Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More