Air India Plane Crash: राजस्थान की चार्टर्ड अकाउंटेंट बहु के सिर से उठ गया पिता विजय रुपाणी का साया, प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत

Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान हादसे ने नवलगढ़ को गमगीन कर दिया है. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की जान चली गई, जो अपनी बेटी राधिका रुपाणी मिश्रा से मिलने लंदन जा रहे थे.

Air India Plane Crash: राजस्थान की चार्टर्ड अकाउंटेंट बहु के सिर से उठ गया पिता विजय रुपाणी का साया, प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत
Image Credit: Air India Plane CrashSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान हादसे ने नवलगढ़ को गमगीन कर दिया है. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की जान चली गई, जो अपनी बेटी राधिका रुपाणी मिश्रा से मिलने लंदन जा रहे थे. राधिका नवलगढ़ की बहू हैं और उनकी शादी नवलगढ़ के निवासी नीमित मिश्रा से हुई है. दोनों लंदन में रहते हैं. विजय रुपाणी की अपनी बेटी से मिलने की हसरत अधूरी रह गई.

राधिका रुपाणी मिश्रा न केवल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, बल्कि उन्होंने एक लाइफस्टाइल और फूड ब्रांड भी शुरू किया है, जिसने उन्हें लंदन में खासा चर्चित बनाया है. वह लंदन के प्रतिष्ठित आयोजनों में भाग लेकर भारतीय संस्कृति को विश्व मंच पर प्रस्तुत कर रही हैं. लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे की खबर ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस हादसे में उनके पिता विजय रुपाणी की जान चली गई, जो उनसे मिलने लंदन जा रहे थे. नवलगढ़ के मिश्रा परिवार के घर मातम पसरा हुआ है और लोगों की आंखों में आंसू हैं. यह हादसा राधिका के जीवन में एक गहरे घाव की तरह रहेगा जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

राधिका रुपाणी के पति नीमित मिश्रा का परिवार मूल रूप से नवलगढ़ के मंडी गेट इलाके से है. उनके पुश्तैनी घर की जड़ें यहीं हैं. करीब 50-60 साल पहले, नीमित के दादा बाबूलाल मिश्रा नौकरी के सिलसिले में अहमदाबाद चले गए थे. बाद में उनके पुत्र अरविंद मिश्रा भी वहीं बस गए. नीमित ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद राधिका रुपाणी से शादी की और फिर दोनों लंदन शिफ्ट हो गए. नवलगढ़ के मिश्रा परिवार के साथ उनके रिश्ते अब भी मजबूत हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की लंदन यात्रा का दुर्भाग्यपूर्ण अंत हुआ, जब वह जिस विमान में यात्रा कर रहे थे, वह हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि रुपाणी पहले 10 जून को ही लंदन जाने वाले थे, लेकिन पार्टी कार्यों की व्यस्तता के चलते उनकी यात्रा टल गई थी.

उनकी पत्नी पहले से ही लंदन में थीं. इस विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिसमें अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे में राजस्थान के 12 लोग भी मारे गए हैं, जिनमें बांसवाड़ा के एक डॉक्टर दंपति और उनके तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा पूरे देश के लिए एक बड़ा और दर्दनाक झटका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More