झुंझुनूं की वंशिका शर्मा ने किया कमाल, एक साथ दोनों हाथों से लिखी टेबल और हल किए BODMAS के सवाल

Jhunjhunu News: चिड़ावा कस्बे की रहने वाली वंशिका शर्मा ने महज 12 साल की उम्र में अपने  नाम 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए. वंशिका ने एक ही समय में दोनों हाथों से एक हाथ से तीन अंकों की टेबल लिखी और दूसरे हाथ से BODMAS के सवाल हल किए. 

झुंझुनूं की वंशिका शर्मा ने किया कमाल, एक साथ दोनों हाथों से लिखी टेबल और हल किए BODMAS के सवाल

Jhunjhunu News: राजस्थान की धरती ने एक बार फिर प्रतिभा का कमाल दिखाया है. झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे की रहने वाली वंडर गर्ल वंशिका शर्मा ने गणित की दुनिया में इतिहास रचते हुए 12वां विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. ऐसी प्रतिभा, जिसे देखकर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल ने कहा था कि आप इस ग्रह की नहीं हैं, आपको किसी दूसरे ग्रह से चिप लगाकर भेजा गया है.

राजस्थान की मैथ्स गर्ल के नाम से मशहूर वंशिका शर्मा ने महज 12 साल की उम्र में पहला विश्व रिकॉर्ड बनाकर देशभर का ध्यान खींचा था. आज वंशिका के नाम 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं. ताजा रिकार्ड में वंशिका ने वो कर दिखाया, जो आम लोगों के लिए कल्पना से परे हैं.

वंशिका ने एक ही समय में दोनों हाथों से एक हाथ से तीन अंकों की टेबल लिखी और दूसरे हाथ से जोड़, घटाव, गुणा, भाग और BODMAS के सवाल हल किए. वंशिका ने कहा मैं रोजाना प्रैक्टिस करती हूं. मेरा सपना है कि मैं भारत का नाम पूरी दुनिया में और रोशन करूं और एक दिन आप की अदालत जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाऊं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वंशिका की इस असाधारण गणना क्षमता से प्रभावित होकर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन बुलाकर उनका लाइव टेस्ट लिया था. टेस्ट के बाद उन्होंने वंशिका से कहा था कि आप इस ग्रह की नहीं हैं, आपको किसी दूसरे ग्रह से चिप लगाकर भेजा गया है.

हाल ही में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने वंशिका को 12वें वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा. इससे पहले वंशिका 280 अंकों की टेबल लिखने का विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं. राजस्थान सरकार भी वंशिका की प्रतिभा को सम्मान देते हुए उन्हें राजस्थान यूथ आइकन अवार्ड-2025 से नवाज चुकी है.

छोटे से कस्बे चिड़ावा से निकलकर गणित की दुनिया में वंशिका शर्मा बड़ा नाम बन चुकी है. आज लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा हैं. वहीं, वंशिका के मम्मी-पापा भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बहुत खुश है.
एक वह समय था जब राजस्थान लिंगानुपात के मामले में निचले पायदान पर आता था लेकिन अब राजस्थान की लड़कियों ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं हैं. राजस्थान की ये वंडर गर्ल आने वाले समय में देश को और भी कई विश्व रिकॉर्ड देने को तैयार है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhunjhunu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news