&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News: जम्मू-कश्मीर में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए झुंझुनूं के लालपुर गांव के हवलदार इकबाल खान को आज उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. शहीद हुए इकबाल की अंतिम यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान सेना के अधिकारियों ने शहीद की 10 वर्षीय बेटी मायरा को तिरंगा सौंपा. इससे पूर्व शहीद की पार्थिव देह को झुंझुनूं शहर से लालपुर गांव तक तिरंगा यात्रा के साथ लाया गया.
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
शहीद पार्थिव देह पर झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र ओला, पिलानी विधायक पीतराम काला, झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू, उदयपुरवाटी विधायक भगवानराम सैनी, वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानूखां बुधवाली, कलेक्टर अरुण गर्ग और एसपी बृजेश उपाध्याय, भाजपा नेता निषित चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शहादत को नमन किया.
2003 में सेना में हुए थे भर्ती
शहीद इकबाल खान 15 जनवरी 2003 को भारतीय सेना की 21 ग्रेनेडियर यूनिट में भर्ती हुए थे और हवलदार के पद पर सेवारत थे. उनके पिता यासीन खान और दादा अफजल खान भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं. इकबाल की शादी 16 साल पहले नसीम बानो से हुई थी. उनके परिवार में मां, पत्नी नसीम, बेटी मायरा और दो भाई हैं.
पढ़ें झुंझुनूं की एक और खबर
झुंझुनूं जिले के खरखड़ा गांव की डेढ़ माह से लापता बेटी की बरामदगी नहीं होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को NH-311 पर खरखड़ा बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. इससे गांव में रोष व्याप्त है. जाम लगने से खरखड़ा-खेतड़ी-जसरापुर मार्ग पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. परिजनों के अनुसार युवती कॉलेज का फॉर्म भरने के बहाने घर से गई थी, लेकिन तब से लापता है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक लड़की का सुराग नहीं मिलता तो आंदोलन जारी रहेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhunjhunu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!