Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनूं के परमेंद्र कुमार का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया. जवान का पूरा परिवार ही सेना को समर्पित है. परमेंद्र की पोस्टिंग पंजाब से जन्मू कश्मीर हाल ही में हुई थी. दो महीने पहले ही वो अपने गांव अपने परिवार के साथ वक्त बिता कर गये थे.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनूं के बगड़ थाना क्षेत्र के भड़ौंदा कलां गांव के भारतीय सेना के जवान परमेंद्र कुमार का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया वे 55 कोर बटालियन में क्लर्क के पद पर पिछले 9 वर्षों से सेवारत थे. उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
परमेंद्र के पिता महावीर प्रसाद सेना से हवलदार के पद से रिटायर थे, जिनका दो साल पहले निधन हो गया. छोटे भाई विजेन्द्र भी सेना में सिपाही हैं. परमेंद्र अपनी पत्नी, पांच वर्षीय बेटे, मां और भाई-भाभी को पीछे छोड़ गए. परिवार को अभी सूचना नहीं दी गई है. परमेंद्र की पार्थिव देह को दिल्ली से सड़क मार्ग से भड़ौंदा कलां लाकर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. सेना ने मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.
आपको बता दें राजस्थान के शेखावाटी में आने वाले झुंझुनूं के युवा बड़ी संख्या में सेना में शामिल होते हैं और भारत माता की सेवा करते हैं. जहां जिले के लाल की शहादत से पूरे परिवार के साथ ही जिले को गर्व है तो वही परिवार के लोगों का रो रोक कर बुरा हाल है.
रिपोर्टर- अशोक शर्मा
इधरउत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह की मौत हो गई. आज सुबह उनका पार्थिव शरीर जयपुर लाया गया. उसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई. जिसमें मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित सेना के कई पूर्व अधिकारी शामिल हुए. पढ़े पूरी खबर
आज जब राजवीर का शव उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया. राजवीर के जयपुर स्थत मकान से आज शव यात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद चांदपोल मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा. देखें तस्वीरें
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!