007 गैंग का इनामी बदमाश जोधपुर में गिरफ्तार, औसियां गैंगवार केस में था वांछित

Jodhpur News: जोधपुर जिले में फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औसियां के गैंगवार प्रकरण में आरोपी को डीएसटी फलोदी ने दबोच लिया.

007 गैंग का इनामी बदमाश जोधपुर में गिरफ्तार, औसियां गैंगवार केस में था वांछित
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले में फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औसियां के गैंगवार प्रकरण में वांछित 25 हजार रुपये का ईनामी आरोपी रावताराम खिलेरी को जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) फलोदी ने दबोच लिया.

आरोपी कुख्यात 007 गैंग का सक्रिय सदस्य है. डीएसटी प्रभारी उप निरीक्षक अमानाराम व कानि. महेन्द्र चौधरी की विशेष भूमिका रही. पुलिस थाना मतोड़ा व डीएसटी टीम ने संयुक्त दबिश देकर आरोपी को पकड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

दिनांक 25 मई 2025 को थाना औसियां क्षेत्र में परिवादी रावलराम निवासी विनायकपुरा जोधपुर की गाड़ी को टक्कर मारकर हमला करने व मारपीट करने की घटना हुई थी. इस प्रकरण में शामिल रावताराम खिलेरी पुत्र भेंपाराम विश्नोई निवासी लाखेटा थाना मतोड़ा काफी समय से फरार चल रहा था.

उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. डीएसटी फलोदी को सूचना मिली कि आरोपी एक ट्यूबवेल पर छिपा हुआ है. मुखबिर सूचना की पुष्टि के बाद मतोड़ा पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त दबिश दी और आरोपी को दस्तयाब कर औसियां थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

आरोपी 007 व 0029 गैंग की आपसी दुश्मनी व गैंगवार में शामिल रहा है. थाना मतोड़ा क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट व मारपीट के 4 प्रकरण दर्ज हैं. आरोपी पूर्व में पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जमानत पर चल रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More