&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: भारत सरकार आयुष मंत्रालय, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन एवं राजस्थान योगासन के संयुक्त तत्वावधान में 6वीं राजस्थान जूनियर एवं सब-जूनियर स्टेट योगासन प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ सोमवार को पीपाड़ सिटी के जैन मैरिज गार्डन में हुआ. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक योगासन प्रदर्शनों के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि, राजस्थान योगासन खेल फेडरेशन के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि किसी भी खेल के भीतर संस्कार का समावेश केवल योगासन में है. आज योग ने ओलंपिक में भी अपनी पहचान बनाई है. गत वर्ष राजस्थान के दो खिलाड़ी योगासन खेल में ओलंपिक विजेता बने हैं.
उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, स्वास्थ्य और योग के महत्व पर विशेष संदेश दिया. फेडरेशन के सचिव संदीप कासनिया ने योग को शरीर, मन और आत्मा का एकीकरण करने वाली प्राचीन भारतीय विधा बताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से लचीलापन, शक्ति और मानसिक शांति प्राप्त होती है.
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के प्रतिभागी विभिन्न श्रेणियों-परम्परागत, कलात्मक और तालात्मक योगासन का प्रदर्शन करेंगे.
प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन के लिए 200 रेफरी और जज नियुक्त किए गए हैं. प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित होंगे. प्रतियोगिता का समापन 28 अगस्त को होगा. उद्घाटन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत योगाभ्यास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
पढ़िए जोधपुर की एक और खबर
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश में बूचडखाने व मांस,मछली,अंडे की दुकानें बंद करवाने का आदेश जारी किया गया है. जैन धर्म के पर्यूषण पर्व व संवत्सरी व अनन्त चतुर्दशी पर्व के उपलक्ष्य में राज्य के सभी बूचडखाने व मांस,मछली,अंडे की दुकानें बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए प्रदेश में नगर निगम,नगर परिषद व नगरपालिकाओं को उसकी पालना करवाने के निर्देश जारी किए गए है.
सरकार के इस आदेश के बाद जैन समाज के साथ-साथ सभी धर्मो के लोगो ने ब्राहम्णों व विश्नोई समाज ने स्वागत करते हुए हर माह अमावस्या को भी दुकाने बंद करवाने की मांग रखी है. विश्नोई समाज ने कहा कि आदेश स्वागत योग्य है पर बड़ी-बड़ी कंपनियां मैकडॉनल्ड, एस सीएफडी जैसी कंपनियां अपने प्रोडक्ट में मांस का प्रयोग करती है. ऑर्डर के दिन वह भेज सकती है, उनकी पर कोई पाबंदी नहीं है, बड़ी कंपनियों को भी पाबंदी करें, जो विदेशी कंपनियां एचडी जैसी कंपनियों पर भी दो दिन के लिए पाबंदी लगाई जाए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!