Barmer News: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले एक MBBS छात्र का निधन हो गया, जिनका शव उनके पैतृक गांव बोरचारणान पहुंचा. इस दौरान कलेक्टर टीना डाबी भी पहुंची.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Barmer News: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले एक MBBS छात्र का निधन हो गया, जिनका नाम जयप्रकाश चौधरी है, जो बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना रहने वाले थे.
जयप्रकाश अहमदाबाद के उसी मेडिकल कॉलेज के MBBS के द्वितीय वर्ष के छात्र थे, जिसमें कल प्लेन क्रैश हुआ था. मृतक का शव पैतृक गांव पहुंचा है. मृतक छात्र जयप्रकाश के पिता धर्मा राम है.
हादसे के बाद मृतक के गांव बोरचारणान में शोक की लहर है. मृतक का शव पैतृक गांव पहुंचे पर बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी और पुलिस अधीक्षक भी छात्र के घर पहुंचे.
बता दें कि एयर इंडिया का लंदन जा रहे प्लेन ने गुरुवार यानी 12 मार्च को दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी और कुछ ही मिनट में यही के एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में क्रैश हो गया.
बाड़मेर धोरीमन्ना के छात्र जयप्रकाश जाट MBBS स्टूडेंड की अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में घायल के बाद आज सुबह निधन हो गया, पैतृक गांव पहुंचा शव |
— Dinesh Kumar (@Dinu_Rlp77) June 13, 2025
मौके पर जिला कलेक्टर टीना डाबी पहुंची |#planecrashahmedabad pic.twitter.com/ahJQ9JjHHV
इस हादसे में विमान में सवार 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें उदयपुर, जोधपुर, बासवाड़ा और बीकानेर के लोग शामिल हैं. कुछ लोग छुट्टी मनाने लंदन जा रहे थे, कुछ छुट्टी से वापस काम पर लौट रहे थे. इस हादसे की खबर सुनने के बाद पूरे देश में हड़कंप सा मच गया था. कहा जा रहा है कि जो भी शव बरामद हुए हैं, वे सभी पूरी तरह जले हुए हैं.
मिली जानाकरी का अनुसार, प्लेन में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और एक शख्स जिंदा है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. कहा जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के पांच मेडिकल छात्र, एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर और एक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई है. वहीं, 60 से ज्यादा मेडिकल छात्र घायल हो गए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!