2 दिवसीय राजस्थान दौरे पर आएंगे अमित शाह, 10 जनवरी को माहेश्वरी समाज के महाकुंभ में करेंगे शिरकत

Jodhpur News: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार 9 जनवरी शाम को जोधपुर पहुंचने की संभावना है. वे अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान 10 जनवरी को माहेश्वरी समाज के महाकुंभ में शिरकत करेंगे. प्रशासनिक स्तर पर अब तक उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
 

2 दिवसीय राजस्थान दौरे पर आएंगे अमित शाह, 10 जनवरी को माहेश्वरी समाज के महाकुंभ में करेंगे शिरकत
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जनवरी की सुबह माहेश्वरी समाज के महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को लेकर समाज के पदाधिकारियों और आयोजकों में खासा उत्साह है. अमित शाह की उपस्थिति से कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था की प्राथमिक तैयारियां शुरू
अब तक जिला प्रशासन को गृह मंत्री के दौरे से संबंधित कोई औपचारिक सूचना या शेड्यूल प्राप्त नहीं हुआ है. इसके बावजूद, संभावित वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था की प्राथमिक तैयारियां शुरू कर दी हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

रूट डायवर्जन को लेकर निर्देश जारी
इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है. संभावित दौरे के मद्देनजर इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सुरक्षा प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके. माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोधपुर से जयपुर रवाना होने का कार्यक्रम संभव बताया जा रहा है. हालांकि, इस संबंध में भी अंतिम पुष्टि आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही हो सकेगी.

माहेश्वरी महाकुंभ में अन्य प्रमुख हस्तियां
बता दें कि तीन दिवसीय माहेश्वरी महाकुंभ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, गुलाबचंद कटारिया, राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, हरिभाऊ बागड़े समेत कई प्रमुख नेता और सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे.

माहेश्वरी समाज के महाकुंभ को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. देशभर से समाज के लोग इस आयोजन में भाग लेने के लिए जोधपुर पहुंच रहे हैं. ऐसे में केन्द्रीय गृह मंत्री की संभावित मौजूदगी कार्यक्रम के महत्व को और बढ़ा रही है.

क्या कहना है अधिकारियों का
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही केन्द्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त होगा, उसी के अनुसार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा. फिलहाल सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि दौरे के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More