&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ये एक ऐसी नदीं है जिसका प्रारंभ और अंत नहीं है, बारिश और शहर का पानी ले जाकर करीब 28 किमी ये जाती है. लोग खेती करते थे खुशहाली थी. अब बरसात, शहर और इंडस्ट्रियल पानी इस नदी में आ जाता है.
शेखावत ने कहा कि 2019 में मैंने इस बारे में तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार को लगातार पत्र लिखे, लेकिन अपने बेटे की शर्मनाक हार का बदला लेने के लिए उन्होंने प्रोजेक्ट नहीं बनाया. अब भजनलाल शर्मा सरकार ने एनआरडीसी का प्रोजेक्ट बनया है.
इसे 2 महीने में तैयार कर फंडजारी किया गया है. पुराना घाव है उसे भरने में वक्त लगेगा. शेखावत ने कहा कि इस नदी से स्लज निकाल कर इसे साफ बनाने का काम होगा. जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को रोका उन्ही के नेता नदी किनारे सदबुद्धि यज्ञ कर रहे है. मैं सोचता हूं कि सदबुद्धि जनता के निर्णय से आ गई होगी और नही आई तो बार-बार जनता सदबुद्धि देगी.
आपको बता दें कि जोजरी नदीं का मसला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. नदी में छोड़े जा रहे औद्योगिक कचरे से हो रहे जल प्रदूषण पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस सन्दीप मेहता की बेंच ने मामले को लिस्टिंग के लिए CJI के सामने रखने का निर्देश दिए है.
राजस्थान के जोधपुर और बालोतरा ज़िले के कई गांव जोजरी नदी में छोड़े जा रहे औद्योगिक कचरे से जल प्रदूषण की चपेट में हैं. इन गांवों के लोगों का कहना है कि नदी में आ रहे दूषित पानी से उनका जीना मुश्किल हो रहा है,उनके खेत सूख रहे हैं और मवेशी मर रहे हैं.
लोग जोजरी नदी से बहते काले और बदबूदार पानी से परेशान हैं. लोगों का कहना है कि यह पानी खेतों में डालने से फसलें नष्ट हो रही हैं और बीमारियां फैल रही हैं. जोजरी नदी के केमिकल युक्त पानी से रोहिड़ा, खेजड़ी जैसे सैकड़ों पेड़ सूख गए हैं. खेतों में सफेद परत जम गई है और जमीन बंजर हो गई है.
जोजरी नदी में जोधपुर की फैक्ट्रियों और सीवर का अनट्रीटेड पानी मिल रहा है. इस नदी में बहुत अधिक मात्रा में फैक्ट्रियों से केमिकल्स को अवैध तरीके से छोड़ा जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!